टीकमगढ़ में बुधवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। पिछले चार दिनों से जिले में शीतलहर का दौर जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। इसके चलते दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री और रात का तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस पूरे सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री से घटकर 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से घटकर 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी दिन अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री भी दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। बढ़ते कोहरे और ठंड को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सर्द हवाओं से रबी फसलों को फायदा मिलेगा। लेकिन कोहरे से पाले पड़ने की आशंका।


