रीवा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बुधवार सुबह शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई। हाईवे और शहरी सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार में चलना पड़ा। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार सिंगल डिजिट (10 डिग्री से कम) में बना हुआ है और मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लगातार गिर रहा पारा, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
रीवा में सर्दी का असर गहराता जा रहा है। पिछले तीन दिनों के तापमान पर नजर डालें तो, उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम शुष्क होने के बावजूद ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है। नमी और कम तापमान की वजह से सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रहता है। बुधवार को भी धूप देर से निकली और दिनभर हल्की ठंड बनी रही। अगले 3 दिन राहत नहीं, ऐसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल ठंड के तेवर ऐसे ही रहेंगे। स्कूल और दफ्तर जाने वालों को परेशानी
सुबह के समय खेतों, खुले इलाकों और सड़कों पर कोहरा छाया रहने से आम लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और सुबह सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और ठंड से बचाव रखें।


