भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना शुरू

भास्कर न्यूज | नारायणपुर भूमिहीन कृषि मजदूरों के उत्थान के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने की गारंटी को साकार करने के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने यह योजना लागू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता देने उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के 5,62,112 भूमिहीन कृषि मजदूरों को दी जाएगी, जिसके तहत नारायणपुर जिले के 493 भूमिहीन कृषि मजदूरों और 750 बैगा-गुनियाओं को सालाना 10 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *