हिमाचल में आज रात से बदलेगा मौसम:कल और परसो ​​​​​​​स्नोफॉल; 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बर्फबारी के पहले तापमान में उछाल

हिमाचल प्रदेश में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ (WD) सक्रिय होगा। इसके चलते कल और परसो अच्छी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। खासकर 23 जनवरी के लिए बर्फबारी को लेकर चेतावनी दी गई है। लाहौल स्पीति, शिमला,सिरमौर और किन्नौर जिला में ज्यादा बर्फबारी की संभावना है। 24 जनवरी से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा और 27 जनवरी तक धूप खिलेगी। 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट मौसम विज्ञान (IMD) केंद्र शिमला ने 23 जनवरी को मैदानी इलाकों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिला को दी है। आज ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना IMD के अनुसार, प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों के कुछ इलाकों में ही हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। अन्य जगहों पर धूप खिलने का पूर्वानुमान है। शिमला से ज्यादा ठंडे हुए मैदानी इलाके बारिश-बर्फबारी से पहले तापमान में उछाल आया है। कई शहरों का पारा नॉर्मल की तुलना में 8 डिग्री तक ज्यादा हो गया है। केलांग का न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 8.1 डिग्री अधिक हो गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से 5.7 डिग्री अधिक के साथ 8.8 डिग्री, सुंदर का नॉर्मल से 6.2 डिग्री अधिक के साथ 9.0 डिग्री, मनाली का 7.5 डिग्री ज्यादा के साथ 6.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मिनिमम और मैक्सिमम टैम्परेचर नॉर्मल से ज्यादा प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से 3.9 डिग्री ज्यादा चल रहा है। अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 2.8 डिग्री ज्यादा चल रहा है। केलांग का अधिकतम नॉर्मल से 10.5 डिग्री ज्यादा हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *