आधार में बायोमेट्रिक अपडेट करें स्टूडेंट्स:मई के पहले सप्ताह में नीट परीक्षा संभावित, आधार पहचान का प्रमुख दस्तावेज होगा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेडिकल, डेंटल, आयुष, नर्सिंग कोर्सेज के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के लिए एडवाइजरी जारी की है। यह प्रवेश परीक्षा मई के प्रथम सप्ताह मे संभावित है। आवेदन की प्रक्रिया अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में नीट-यूजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो सकती है। काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि नोटिफिकेशन में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधार कार्ड को एक प्रमुख डॉक्यूमेंट के रूप मे घोषित किया है, जिसमें कैंडिडेट का नाम, कैंडिडेट की जन्मतिथि, जेंडर, 10वीं के सर्टिफिकेट से समान होना चाहिए। ऐसे में कैंडिडेट्स एप्लिकेशन फॉर्म जारी होने से पहले अपने आधार कार्ड डिटेल्स को अवश्य अपडेट कराएं। दिव्यांग और आरक्षित वर्ग ओबीसी तथा ईडब्लूएस केटेगरी के कैंडिडेट्स के छात्रों को अपने कैटेगरी सर्टिफिकेट भी अपडेट करवाने ही होंगे, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कैंडिडेट भी अपने केटेगरी सर्टिफिकेट को अपडेट करवा सकते हैं, हालांकि उनके लिए आवश्यक नहीं है। आधार अपडेट संबंधी मुख्य प्वाईंट
आधार कार्ड में जानकारी नाम, जन्म तिथि, जेंडर कैंडिडेट की 10वीं कक्षा के मार्कशीट के आधार पर होने चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट का फोटो, पता एवं बायोमेट्रिक ( अंगूठा तथा उँगलियाँ एवं आँखों की आईरिस भी अपडेटेड होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले आधार कार्ड में यह सुधार जरूरी है। आरक्षित वर्ग के लिए एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को अपने कैटेगरी सर्टिफिकेट और यूडीआईडी कार्ड भी अपडेटेड रखने होंगे, जो 10वीं कक्षा की मार्कशीट मे वर्णित नाम तथा अन्य विवरण से मेल खाते हों। आधार कार्ड डिटेल्स अपडेट करने के लिए ये करें
कैंडिडेट्स यूआईडीएआई ऐप पर जाकर अपने आधार में नाम, जन्मतिथि, पता आदि देख सकते है। अगर कोई अपडेट करना है तो आधार कार्ड अपडेट सेंटर पर जाकर सुधार अवश्य करवाएं। इसके लिए वांछित ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स भी अपने साथ लेकर जाएं। नीट यूजी 2026 की वेबसाइट भी एनटीए ने जारी कर दी है। कैंडिडेट्स इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नए अपडेट देख सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *