जयपुर | स्टार्टअप, युवा पेशेवर और पारंपरिक कारीगरों के डिजायनों को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक जयपुर डिजायन फेस्टिवल शो आयोजित किया जाएगा। उधर, फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया गया। इसकी मेजबानी नाइनडॉट्सस्क्वेयर्स करेगी। कंपनी की संस्थापक रितु खंडेलवाल ने कहा कि शो में राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, चेनई, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, उतर प्रदेश, मध्प्रदेश, कोलकाता समेत विभिन्न राज्यों के कारीगर और उद्यमी हिस्सा लेंगे। शो में हिस्सा लेने वालों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। हमारा लक्ष्य जयपुर को भारत की डिजायन राजधानी के रूप में स्थापित करना है।


