भारत सोलर एक्सपो में सोलर कंपनियों ने किए 10 हजार करोड़ रु. के एमओयू

आईबी सोलर को मिले 75 मेगावाट के ऑर्डर एक्सपो में आईबी सोलर को विभिन्न कंपनियों से 75 मेगावाट के आर्डर मिले हैं। इसमें 35 मेगावाट का ऑर्डर दिवाकर सोलर रिन्युएबल इंफ्रा की ओर से दिया गया। कंपनी ने कई कंपनियों से एमओयू भी किए। कंपनी के निदेशक अभिनव महाराज ने बताया कि सोलर मॉड्यूल के क्षेत्र में उनकी कंपनी 20 साल पुरानी है। हम सभी कंपनियों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अल्ट्रावर्स इंफ्रा सॉल्यूशन की लॉन्चिंग एक्सपो में कोरोना सोलटेक ने अपनी नई कंपनी अल्ट्रावर्स इंफ्रा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की लॉन्चिंग की। कंपनी के निदेशक रमाकांत जांगिड़ ने बताया कि नई कंपनी ने वर्ष 2025-26 में 1 हजार घरों और उद्योगों में सोलर इंस्टालेशन का लक्ष्य तय किया है। ग्रुप प्रदेश में जल्द ही फैब्रिकेशन फैक्ट्री भी लगाई जाएगी। जयपुर | सीतापुरा के जेईसीसी में संपन्न भारत सोलर एक्सपो में सोलर कंपनियों ने 10 हजार करोड़ रुपए के 125 एमओयू किए हैं। राजस्थान सोलर एसोसिएशन के इस एक्सपो के आखिरी दिन सोलर सेक्टर में औद्योगिक संभावना पर शीर्ष औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विशेष सत्र में चर्चा की। इसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष बाबूलाल गुप्ता, यूकोरी व सीतापुरा के अध्यक्ष निलेश अग्रवाल, एम्पलॉयर्स एसोसिएशन के मुख्‍य सलाहकार ए.के जैन, आरतिया के सलाहकार अजय गुप्ता, कैट के प्रदेश महासचिव हेमंत प्रभाकर, स्टील एसोसिएशन के सचिव राहुल शर्मा, आरएसए के अध्यक्ष सुनील बंसल व सीईओ नितिन गुप्ता और कलर एंड डिजाइन के डायरेक्टर जितेंद्र गोयल ने हिस्सा लिया। आखिरी सत्र में अजमेर डिस्कॉम के एमडी के.पी वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ “फाइनेंसिंग एंड इन्वेस्टमेंट अपॉरच्युनिटी इन सोलर एनर्जी, ‘कैटलाइजिंग सोलर एनर्जी इन्वेस्टमेंट्स’ जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मत व्यक्त किया। आरएसए अध्यक्ष ने बताया कि भारत सोलर एक्सपो का चौथा संस्करण सफल रहा। एक्सपो को 20 हजार लोगों ने देखा। अगले साल जनवरी में इससे तीन गुना बड़ा एक्सपो आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *