जयपुर | राजस्थान में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान राजस्थान में 10 लाख से कम के व्यावसायिक ऋण में 69% की वृद्धि रही है। एक्सपीरियन इंडिया की ‘स्मॉल ईज बिग: हाउ फिनटेक्सआर रिवोल्यूशनिजिंग लेंडिंग’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 1 लाख से कम के व्यक्तिगत ऋण में वृद्धि 3.5% रही। 53% आबादी ने फिनटेक ऋणदाताओं से 10 लाख से कम के व्यावसायिक ऋण लिए। कंपनी के कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष जैन ने कहा कि फिनटेक के विकास के लिए अपार संभावना है।


