भास्कर के रियलिटी चेक में शक्ति मोबाइल पुलिस फेल:महिला रिपोर्टर ने कॉल किया- लड़के परेशान कर रहे हैं, 15 मिनट बाद 2 पुरुष कॉन्स्टेबल पहुंचे

शनिवार को रांची के अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला की छात्राओं के छेड़छाड़ का सीसीटीवी सामने आया। छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला हिंदपीढ़ी नाला रोड नंबर-8 का रहने वाला मो. फिरोज अली है। रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसके घर पहुंची। पूछताछ की। स्कूटी जब्त कर ली। फिरोज फिलहाल फरार है। रांची पुलिस ने फिरोज का पता बताने वाले को 10 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। इधर रांची पुलिस इस बात का दावा करती है कि कॉलेजों व स्कूलों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा के लिए शक्ति मोबाइल पुलिस तैनात है। घटना पर महिला पुलिस तत्काल सहायता के लिए पहुंचेगी। पुलिस के इस दावे का भास्कर की महिला रिपोर्टर ने रियलिटी चेक किया। भास्कर ने जब इसकी सत्यता जांची तो शक्ति मोबाइल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि, जांच के लिए दो पुलिस जवान मौके पर जरूर आए। शक्ति मोबाइल पुलिस नहीं, पुरुष कॉन्स्टेबल पहुंचे भास्कर रिपोर्टर रांची वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक गेट के सामने खड़ी थी। शनिवार दोपहर 1:11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। महिला पुलिसकर्मी ने फोन उठाया। उसने बताया कि स्कूटी सवार दो मनचले परेशान कर रहे हैं। दोपहर 1:18 बजे फोन आया। सामने से फोन पर ही बात करते हुए वीमेंस कॉलेज गेट से दो पुरुष कांस्टेबल बाहर आए। घटना की जानकारी ली, कुछ दूर जाकर स्थिति का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में फोन करने के 15 मिनट बाद दो पुरुष पुलिसकर्मी बुलेट पर वहां पहुंचे। शक्ति मोबाइल नहीं आई, उनसे पूछने पर कहा कि वो अपना काम कर रही हैं। रिपोर्टर और पुलिस की पूरी बातचीत 100 नंबर डायल किया तो पूछा- कौन से थाना क्षेत्र में है

महिला पुलिसकर्मी- क्या समस्या है?
रिपोर्टर- कुछ लड़के परेशान कर रहे हैं।
महिला पुलिस- कहां हुई घटना?
रिपोर्टर- रांची वीमेंस कॉलेज, साइंस ब्लॉक के सामने।
महिला पुलिस- थाना कौन सा पड़ता है?
रिपोर्टर- मुझे जानकारी नहीं है।
महिला पुलिस- लालपुर थाना क्षेत्र में आता है, हम थाना को खबर कर दे रहे हैं।
रिपोर्टर- ठीक है कोतवाली थाना में धूप सेंकती दिखीं शक्ति घटना के बाद भी छात्राओं की सुरक्षा के लिए तैनात शक्ति मोबाइल सतर्क नहीं हुईं। जबकि, स्कूल व आसपास के इलाके में शक्ति मोबाइल की ड्यूटी सुबह 6.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पहली शिफ्ट में है। जिस इलाके में आरोपी मो. फिरोज छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा था, वहां शक्ति मोबाइल नंबर-13 की ड्यूटी रहती थी। शनिवार को भी जब घटना के बाद पुलिस विभाग रेस था, तब शक्ति मोबाइल की सभी महिला पुलिसकर्मी महिला थाना में थीं। दोपहर 12.45 बजे शक्ति मोबाइल की महिला पुलिस कोतवाली थाना में धूप सेंकती दिखीं, जबकि इन्हें स्कूलों के पास होना चाहिए था। क्या कहते हैं आईजी रांची आईजी रांची अखिलेश झा ने कहा कि छात्राओं से छेड़खानी की घटना में जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच की जा रही है। सभी शक्ति मोबाइल को भी हिदायत दी गई है कि किसी भी परिस्थिति में घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। ——————— छात्राओं से छेड़छाड़ की पूरी खबर पढ़ें… रांची में छात्राओं से सरेराह छेड़खानी का VIDEO:सीएम ने कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश; स्कूटी सवार के खिलाफ FIR दर्ज रांची में स्कूली छात्राओं से सरेराह मनचले छेड़खानी कर रहे हैं। छात्राओं से छेड़खानी का एक वीडियो सामने आने के बाद रांची पुलिस ने उक्त स्कूटी सवार युवक के विरुद्ध कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस और रांची डीसी को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है। वीडियो में एक स्कूटी सवार मनचला स्कूल जाती चार छात्राओं के साथ छेड़खानी करता नजर आ रहा है। स्कूटी पर अपना मुंह ढक कर वह छात्राओं को छू रहा है। इस घटना से स्कूल जाने वाली छात्राएं काफी भयभीत है। ये स्कूली छात्राएं अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला की हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *