जयपुर | विधानसभा के भवन के ठीक पास बनाए गए प्रदेश के पहले कांस्टीट्यूशन क्लब का उद्घाटन अगले 15 दिन में होगा। हालांकि फाइनल तिथि तय नहीं है। पहले इस क्लब का उद्घाटन 21 जनवरी को प्रस्तावित था। यह क्लब अशोक गहलोत की सरकार में बन कर तैयार हो गया था। गहलोत सरकार में विधायक आवासों के साथ इस क्लब का उद्घाटन किया जाना था। आचार संहिता के कारण रुक गया। अब इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कराने की तैयारी है।


