आशुतोष भारतीय सॉफ्ट हॉकी महासंघ के अध्यक्ष, रमेश सचिव, 3 शहरों में होगी अगली नेशनल लीग

नई कार्यकारिणी: अध्यक्ष- डॉ. आशुतोष पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- गजेन्द्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, रामावतार शर्मा, अक्षय चतुर्वेदी, महासचिव- रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष- केके प्रधान, संयुक्त सचिव- रामधन चलावरिया, अरुण सिंह, शंकर लाल बगड़िया, अजयपाल सिंह नाथावत, सदस्य- सतीश जैन, जितेन्द्र मित्रुका, रजनीश सिंह, दीपेन्द्र सिंह, संरक्षक- डा. प्रमोद सिंह। जयपुर| भारतीय एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी महासंघ के रविवार को संपन्न चुनावों में डॉ. आशुतोष पंत को नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि रमेश सिंह को पुन: सचिव पद पर चुना गया। केके प्रधान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव अधिकारी तेजवीर सिंह के कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े डॉक्टर पंत भाजपा के प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ, श्रेष्ठ भारत अभियान, अखिल भारतीय संस्कृति समन्वय संस्थान और राजस्थान विज्ञान समिति समेत कई राष्ट्रीय राज्य स्तरीय संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। डॉ. आशुतोष पंत ने अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद कहा कि इस बार नेशनल लीग का आयोजन एक साथ तीन शहरों जयपुर, ग्वालियर और पणजी (गोवा) में कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही जयपुर में रेफरी सेमिनार का आयोजन किया जाएगा और साफ्ट हॉकी खेल को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में शामिल कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *