मैंने साल 2020 में आईआईएम इंदौर में प्रवेश लिया, उसी समय कोविड महामारी का दौर शुरू हुआ। पिछले पांच वर्षों से मैं अपने पिता के साथ ऐरेन कंस्ट्रक्शन में कार्य कर रहा था, जिसे वे पिछले 45 वर्षों से सफलतापूर्वक चला रहे हैं। अब समय था कि पारंपरिक कामकाज को तकनीक और स्मार्ट वर्क से जोड़ा जाए। दैनिक भास्कर के उद्यम संवाद कार्यक्रम में एआई, सेल्स और आधुनिक बिजनेस टूल्स पर 8-10 अनुभवी फैकल्टी ने गहन प्रशिक्षण दिया। तीन दिवसीय सेमिनार में हर उस विषय पर चर्चा हुई, जिसकी आज के समय में आवश्यकता है। मेरा मानना है कि जब विजन पर पूरा फोकस होता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।


