राजनांदगांव| कन्हारपुरी वार्ड 34 में 21 जनवरी से तीन दिवसीय कबीर सत्संग का आयोजन किया जाएगा। आमीन माता महिला मंडल द्वारा आयोजित सत्संग कार्यक्रम शंकर भवन चौक में 23 जनवरी तक चलेगा। प्रवचनकर्ता उत्तरा माई बहिंगा (बेमेतरा) होंगी। रोज सुबह 10.30 से 1.30 तक दोपहर 3 से 5.30 बजे तक सत्संग होगा। चौका आरती 23 जनवरी की शाम 4 बजे शुरू होगी। आमीन माता महिला मंडल ने सत्संग का लाभ लेने आग्रह किया है।


