160 करोड़ की ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार:दुबई-जॉर्जिया के ठगों को दिए थे बैंक खाते, पहले पकड़े गए 2 बदमाश

डूंगरपुर पुलिस ने देशभर में 160 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के एक ओर शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में 2 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि ऑनलाइन ठगी के सरगना कुवैत, दुबई ओर जॉर्जिया बैठे ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते थे। उन्हें पकड़ने पुलिस मुख्यालय से सलाह ​ली जा रही है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि देशभर में 160 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले रैकेट का भांडाफोड करते हुए 2 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। लेकिन वारदात में शामिल एक ओर आरोपी मनीष कलाल (24) पुत्र विनोद कलाल निवासी इन्द्रखेत थाना सदर फरार चल रहा था। उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी ने कबूल की वारदात
इस दौरान आरोपी मनीष कलाल के घर आने का पता लगा तो पुलिस पहुंच गई और उसे दबोच लिया। आरोपी मनीष कलाल ने भी भोले भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाकर दुबई, कुवैत ओर जॉर्जिया बैठे शातिर ठगों को दिए थे। जिससे ऑनलाइन ठगी की हुई। आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *