कमीशन मांगनेवाले विधायकों ने विधानसभा में बेगुनाही के सबूत दिए:सदाचार समिति ने बयान दर्ज किए, तीनों MLA को पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा

खींवसर (नागौर) से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस MLA अनीता जाटव और बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय एमएलए ऋतु बनावत की बारी-बारी से विधानसभा में पेशी हुई। मंगलवार को इन विधायकों ने सदाचार समिति (एथिक्स कमेटी) के सामने अपने बयान दर्ज कराए। अपने को बेगुनाह बताते हुए सबूत पेश किए। इन विधायकों पर विधायक निधि (MLA फंड) में कमीशन मांगने के आरोप हैं। तीनों विधायकों ने अपने पक्ष में दस्तावेज कमेटी को सौंपे। समिति इन दस्तावेजों का परीक्षण करेगी। आगे फिर तीनों विधायकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं है। कमेटी ने इन विधायकों से 19 दिसंबर 25 को भी पूछताछ की थी। याचिका और सदाचार समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद वर्मा ने कहा- तीनों विधायकों का बयान दर्ज किया गया है। विधिक राय लेने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जा सकेगा। इस मामले से जुड़े तथ्य समिति भी जुटा रही है। आरोपी विधायकों से रिपोर्ट ले ली गई है। जल्दी ही रिपोर्ट स्पीकर के सामने पेश किया जाएगा। आवश्यकता होगी तो पूछताछ के लिए विधायकों को फिर बुलाया जाएगा। एक-एक कर तीनों विधायक विधानसभा पहुंचे थे
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ऋतु बनावत, दोपहर करीब 12 बजे अनीता जाटव और रेवंतराम डांगा विधानसभा पहुंचे थे। ऋतु बनावत दोपहर करीब 12:30 बजे समिति के सामने पेश हुईं। इसके बाद रेवंतराम डांगा दोपहर करीब एक बजे निकले और मीडिया से बात किए बिना निकल गए। उधर, सदाचार समिति की बैठकों में होने वाले फैसलों और चर्चाओं को सार्वजनिक करने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे संसदीय परंपराओं और नियमों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा- स्पीकर ने अब सभी कमेटियों को इसे लेकर पाबंद कर दिया है। कमीशन के लिए डील करते कैमरे में कैद हुए थे विधायक राजस्थान- 3 विधायक कमीशन की डील करते कैमरे में कैद:कांग्रेस की अनीता ने 50,000 लिए, बीजेपी के डांगा बोले-40% दो; निर्दलीय ऋतु से 40 लाख की डील पल-पल के अपडेट के लिए ब्लाॅग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *