केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव 13 जनवरी को खैरथल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे लगभग 160 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल किशनगढ़बास की एक बैठक अनाज मंडी स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने की। इसमें भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला महामंत्री अनूप यादव और उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अजय योगी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव 13 जनवरी मंगलवार को सुबह 11 बजे खैरथल के होटल ग्रीन लैंड में जनसभा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग जनसभा में शामिल होंगे और केंद्रीय मंत्री को सुनेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किशनगढ़बास मंडल के विभिन्न कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाएं सौंपी गईं। विधानसभा बीएलए राजेश बटवाड़ा ने एसआईआर में जिन मतदाताओं के वोट कटे हैं, उन्हें दस्तावेज पूरे कराकर फिर से जुड़वाने की जानकारी भी दी। इस अवसर पर मंडल महामंत्री जगदीश यादव, मंडल उपाध्यक्ष जसवंत यादव, तेजसिंह सैनी, पूर्व जिला पार्षद रहमत खां मेवाती, युवा नेता विश्वास यादव, व्यापार महासंघ अध्यक्ष परमानंद लख्याणी, सरपंच प्रताप यादव, पूर्व सरपंच भोलाराम शर्मा, रमेश जांगिड़, विनोद मिश्रा, अजय योगी, संदीप वलेचा, हीरू हरवानी, हारून खां, अनिल कुमार, अशोक यादव, रिंकेश गुप्ता, विजय गुर्जर, पार्षद अनिल शर्मा, हेमेंद्र चौधरी, प्रकाश प्रजापत, सुगन गुर्जर, सुरेश भेड़ी, धनीराम लम्बू, सतपाल चौधरी, राजकुमार गुर्जर, बस्तीराम यादव और सुरेश यादव सहित भाजपा मंडल किशनगढ़बास के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


