चौथमाता ट्रक सड़क हादसे में एक और मौत:इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या चार, पैदल चौथ का बरवाड़ा जा रहे

बूंदी जिले के लबान इलाके में चौथ का बरवाड़ा जा रहे पैदल यात्रियों पर ट्रक पलटने से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 साल की लड़की की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 4 जनवरी को हुआ था, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 से 10 लोग घायल हो गए थे। दही खेड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल कैलाश ने बताया कि गोहाटा गांव निवासी लक्ष्मी अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ चौथ माता के दर्शन के लिए पैदल चौथ का बरवाड़ा जा रही थी। इसी दौरान लबान के पास अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे कई पैदल यात्री दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल लक्ष्मी की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी, जिसने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मेडिकल टीम से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रतीक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट ने शव को उसके गांव तक ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। इस हादसे जुड़ी ये खबर पढ़िए बूंदी में श्रद्धालुओं पर पलटा ट्रक, 3 की मौत:8 घायल कोटा में भर्ती, ओम बिरला पहुंचे अस्पताल, मामले की जांच के निर्देश दिए बूंदी में पैदल जा रहे लोगों पर रूई (कपास) से भरा बेकाबू ट्रक पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 8 घायल लोगों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक्सीडेंट बूंदी के देहीखेड़ा थाना इलाके में पापड़ी लबान में दोपहर करीब 2:35 बजे हुआ। हादसे के बाद घायल दर्द से तड़पते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक के नीचे और रूई के ढेर में दबे घायलों को बाहर निकाला। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *