झाखरी नदी से अवैध बजरी खनन करते JCB जब्त:खनन विभाग करेगा जुर्माना, ड्राइवर भी हिरासत में लिया

डूंगरपुर की सरोदा थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने झाखरी नदी के पेटे से अवैध रूप से बजरी का खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की है। सरोदा थानाधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध बजरी खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झाखरी गांव में नदी के पेटे से अवैध बजरी खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। अवैध खनन कर रहे जेसीबी ड्राइवर सुखलाल पुत्र संध्या दायमा निवासी तलवाड़ा, जिला बांसवाड़ा को भी हिरासत में लिया गया। सुखलाल के पास बजरी खनन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले। पुलिस ने इस कार्रवाई की सूचना खनन विभाग को दे दी है। अब खनन विभाग द्वारा जेसीबी मालिक और ड्राइवर पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना नहीं चुकाने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *