कार ने बाइक सवारों को 200 मीटर घसीटा, हालत गंभीर:बलरामपुर में ससुराल से लौटते समय हादसा, 1 युवक का पैर टूटा, इलाज जारी

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 7 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजे रामचंद्रपुर-सनवाल मुख्य मार्ग पर ग्राम टकिया के पास हुआ। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक कार के बोनट में फंसकर लगभग 200 मीटर तक घसीटता चला गया। बताया जा रहा है दोनों अपने सुसराल लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। सुसराल से लौटते समय हादसा घायल युवकों की पहचान हरिहरपुर निवासी सुमन कुमार (22 वर्ष) और दिलीप भुइयां (22 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक दिन पहले ग्राम आरागाही स्थित अपने ससुराल गए थे और आज दोपहर वापस लौटते समय यह घटना हुई। उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे युवक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से सुमन कुमार उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे और कार उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटती रही। वहीं, दिलीप भुइयां सड़क पर गिर गए, जिससे उनका पैर टूट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया। उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह घटना की सूचना मिलने पर जनपद उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारद यादव और जनपद सदस्य व्यास मुनि यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। घटना के बाद भागा ड्राइवर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार ड्राइवर की तलाश जारी है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार ग्राम तारकेश्वरपुर की है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग तेज हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *