भरतपुर के BSNL कार्यालय के सिस्टम रूम में आग लग गई। जिसके कारण लोगों के मोबाइल के नेटवर्क भी चले गए। BSNL ऑफिस के अधिकारियों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल की गाड़ियां करीब पौन घंटे लेट पहुंची। उसमें में भी पानी कम था। जिसके कारण आग फैलती जा रही है। मौके पर मथुरा गेट पुलिस भी तैनात है। प्रकाश शेखर सब डिविजनल इंजीनियर ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से सिस्टम रूम में आग लगी है। आग लगने के बाद सभी कर्मचारी बाहर आ गए लेकिन, पौन घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची है। 2 बजे करीब दमकल विभाग को घटना की सूचना दे दी गई थी। सिस्टम रूम में आग 1 बजकर 45 मिनट से 2 बजे के बीच में लगी है।


