चढ़ने लगा पारा, दिन में गर्मी का अहसास:2 दिन 3 डिग्री तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान; सरगुजा संभाग के जिलों में ठंड बरकरार

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे ठंड का असर कम होगा। मौसम बदलने से दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में अभी रात और सुबह के समय में ठंड का असर जरूर है, लेकिन दिन में तापमान सामान्‍य से एक से दो डिग्री अधिक हो गया है। इसके चलते ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्‍क रहा। आज (मंगलवार) भी मौसम शुष्‍क (ड्राई) रहेगा। रायपुर में रात का तापमान सामान्य से कम सोमवार को हल्की ठंड रही। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से करीब 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक आज से ठंड थोड़ी कमी होगी। न्यूनततम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क है। नमी वाली हवा का प्रभाव कम हो गया है। इसलिए आसमान साफ हो गया है। इसका असर दिन के तापमान में दिखने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 2.4 डिग्री अधिक था। सरगुजा में शीतलहर जैसी स्थिति प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है। यहां के कई जिलों में रात का पारा सामान्य से कम है। अंबिकापुर में पारा 6.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं सूरजपुर में पारा 11.7 डिग्री , और कोरिया में 8.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया । दुर्ग में रात का पारा सामान्य से नीचे मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा बना हुआ है। सोमवार को दुर्ग जिले में रात का तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 30.1 डिग्री रहा। राजनांदगांव में दिन का पारा 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *