सतना में होमवर्क न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़:सतना में यूकेजी छात्रा का हाथ टूटा, परिजनों ने की शिकायत

सतना जिले के अमौधा स्थित सीएमए विद्यालय में होमवर्क न करने पर यूकेजी कक्षा की एक छात्रा को शिक्षिका द्वारा थप्पड़ मारने का आरोप सामने आया है। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जिसमें छात्रा गिर गई और उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। छात्रा को थप्पड़ मारने का आरोप चौहान नगर पतेरी निवासी संजय शर्मा की बेटी सीएमए स्कूल में यूकेजी कक्षा की छात्रा है। पिता संजय शर्मा के अनुसार, मंगलवार को उनकी बेटी स्कूल गई थी। होमवर्क पूरा न होने पर इंग्लिश विषय पढ़ाने वाली शिक्षिका सपना खरे ने उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही गिर गई बच्ची परिजनों का आरोप है कि थप्पड़ लगने से बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ी। उस समय स्कूल में मौजूद किसी स्टाफ ने इसकी जानकारी तत्काल परिजनों को नहीं दी। स्कूल से घर लौटने के बाद देर शाम बच्ची ने हाथ में दर्द की शिकायत की। इस पर उसकी मां ने बाम लगाकर आराम कराया। परिजनों को उस समय चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। सुबह सूजन, अस्पताल में फ्रैक्चर की पुष्टि बुधवार सुबह जब बच्ची को स्कूल के लिए उठाया गया, तो उसके हाथ में सूजन दिखाई दी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। एक्स-रे जांच में बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके बाद हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया गया। घटना के बाद पिता संजय शर्मा अपनी बेटी को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे और शिक्षिका के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दोषी शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्कूल में सीसीटीवी फुटेज मांगा संजय शर्मा ने सीएमए विद्यालय जाकर प्राचार्य से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिखाने की मांग की, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बताया कि क्लास का सीसीटीवी कैमरा कई दिनों से खराब है। अनुशासन के नाम पर हिंसा का आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में बच्चों के साथ अनुशासन के नाम पर शारीरिक हिंसा की जा रही है, जो कानूनन अपराध है। उनका कहना है कि छोटी कक्षा के बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह गलत है। पूरे मामले में विद्यालय की प्राचार्य ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी तरह का स्पष्ट बयान देने से बचती नजर आईं। परिजनों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *