सड़क दुर्घटनाओं में आतंकी घटनाओं से ज्यादा मौतें:धौलपुर में सड़क सुरक्षा माह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

धौलपुर में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने की आदत डालने का आग्रह किया ताकि वे अपने जीवन को सुरक्षित रख सकें। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि विभाग ने उच्च माध्यमिक स्कूल तोर, धौलपुर में छात्रों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने कहा कि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या आतंकी घटनाओं में मरने वालों से कहीं अधिक है। उन्होंने जोर दिया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी केवल जागरूकता के माध्यम से ही लाई जा सकती है। कुमावत ने आगे बताया कि विभाग का उद्देश्य स्कूल स्तर पर ऐसे आयोजन करना है, क्योंकि स्कूल जीवन में सीखी गई बातें हमेशा याद रहती हैं। उन्होंने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने की आदत डालने का आग्रह किया ताकि वे अपने जीवन को सुरक्षित रख सकें। इस अवसर पर स्कूल संस्थापक श्रीभगवान त्यागी ने परिवहन विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम प्रति माह होते रहने चाहिए और विभाग के अधिकारियों का आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘सीख से सुरक्षा टेक्नोलॉजी से परिवर्तन’ था। कार्यक्रम के दौरान यातायात विभाग के पुलिस कर्मियों ने छात्रों को यातायात संकेतों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर दाऊजी शर्मा, दिलीप सिंह चाहर, अजय मुदगल और दाताराम त्यागी सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *