चूरू में डॉ. रवि अग्रवाल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर:डीबी अस्पताल में 30 यूनिट रक्त संग्रहित, स्टाफ ने दी श्रद्धांजलि

चूरू के गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में डॉ. रवि अग्रवाल की पहली पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दोपहर एक बजे तक 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ हुआ। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि डॉ. रवि अग्रवाल ने 1997 में डीबी अस्पताल में ब्लड बैंक की नींव रखी थी। उन्होंने कई वर्षों तक इसका शानदार संचालन किया और कम संसाधनों के बावजूद चूरू ब्लड बैंक को राजस्थान में एक अनोखी पहचान दिलाई। उनका निधन पिछले साल हो गया था। डॉ. अग्रवाल की पहली पुण्यतिथि पर ब्लड बैंक स्टाफ ने इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया। ब्लड बैंक स्टाफ ने स्वयं रक्तदान कर डॉ. अग्रवाल को सच्ची श्रद्धांजलि दी। शिविर में ब्लड बैंक स्टाफ के अलावा डॉक्टर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह शिविर सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. इदरीश खान, डॉ. आशीष कुल्हरी, डॉ. गोपाल ढाका, डॉ. उत्तम भाम्बू, डॉ. नदीम खान, डॉ. शाहिद खान, डॉ. साजिद, तनवीर खान, धीरज शर्मा, शकील, कुलदीप, प्रबल, दलीप, महमूद अली, जयपाल, जीतू कुमारी और दीपक सहित अनेक लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *