कार पेड़ से टकराई, व्यापारी समेत 3 गंभीर घायल:जशपुर जिला अस्ताल में इलाज जारी, स्थानीय लोग बोले- गाड़ी तेज रफ्तार में थी

जशपुर जिला मुख्यालय में बुधवार दोपहर एक बेकाबू कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया है। यह घटना बालाछापर गैस गोदाम के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरा की ओर से जशपुर आ रही कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में आकाश रवानी, व्यापारी मणिक जैन और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल जशपुर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। उन्हें सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में घायलों को इलाज जारी टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति नियंत्रण में है। क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *