राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में 10 स्वयंसेवक लेंगे भाग

रांची | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन असम एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, जोरहाट में 21 से 27 जनवरी तक होगा। शिविर में शामिल स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को रांची स्टेशन से सोमवार को रवाना किया गया। शिविर में झारखंड का प्रतिनिधित्व आरयू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 10 स्वयंसेवक करेंगे। इनमें सुप्रिया कुमारी, कुमारी अमृता महतो, निर्मला होरो, सुष्मिता केरकेट्टा, चांदनी कुमारी, प्रणव कुमार, अनिल कंडुलना, सतीश लकड़ा, निशांत तिर्की, सचिन कुमार है। कार्यक्रम पदाधिकारी ईसाबेला होरो होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *