अंतर मंडलीय शतरंज टूर्नामेंट का समापन

रांची | मंडल रेल प्रबंधक सह अध्यक्ष सेरसा रांची जसमीत सिंह बिंद्रा की मौजूदगी में हटिया स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित अंतर मंडलीय शतरंज टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट में दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय और रांची, चक्रधरपुर, आद्रा तथा खड़गपुर, चारों मंडल की टीमों के कुल 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के सभी मैच 6 राउंड में खेले गए। चक्रधरपुर मंडल की टीम विजेता और खड़गपुर मंडल की टीम उपविजेता रही। मंडल रेल प्रबंधक ने विजेता टीम को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ 7 खिलाड़ियों का चयन अंतर रेलवे शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *