ग्वालियर में 95 महिलाएं एक साथ बनीं ‘शक्ति दीदी:कलेक्टर की पहल से एक साल में मिला रोजगार, 6 नई दीदी शामिल

ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल ‘शक्ति दीदी’ के तहत अब तक 95 जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार मिला है। हाल ही में, 7 जनवरी बुधवार को 6 और महिलाओं को फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में ‘शक्ति दीदी’ बनाया गया है। यह अभिनव पहल पिछले साल जनवरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कलेक्टर चौहान ने शहर के अलापुर तिराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोनम और नीतू को पुष्प माला और जैकेट पहनाकर फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर सहायक संचालक महिला बाल विकास राहुल पाठक, सहायक आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन और पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित थे। इसी क्रम में, गिरवाई स्थित शिवहरे फिलिंग स्टेशन पर हेमलता जोशी, रायरू स्थित कैप्टन उपाध्याय फिलिंग स्टेशन पर हर्षिता और कम्पू क्षेत्र में स्थित सुविधा फ्यूल्स पर रिंकी व मनीषा कुशवाह को भी ‘शक्ति दीदी’ के रूप में नियुक्त किया गया। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। कई महिलाओं ने अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया है, जैसे बैंक ऋण चुकाना, बच्चों की फीस भरना, या घर के लिए आवश्यक वस्तुएं खरीदना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *