मासूम से 48 साल के अधेड़ ने रेप किया:अमरोहा पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा, दरोगा बाल-बाल बचे

यूपी के अमरोहा में 48 साल के आरोपी ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची अपनी नानी के साथ रहती थी। वह मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी उसे चॉकलेट का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गया। उससे रेप कर लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। घर पर परिजन बच्ची को तलाशने लगे। करीब एक घंटे बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे घर से 200 मीटर दूर नहर के किनारे खून से लथपथ पाया। से तत्काल नजदीकी सीएचसी ले गए। जहां गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों से मुताबिक, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट है। शरीर पर खरोंच के निशान हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। आसपास पूछताछ के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस हुई। घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। एक गोली दरोगा के बुलेटप्रूफ जैकेट में फंस गई। जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी। वो मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस उसे पकड़कर जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर हसनपुर तहसील क्षेत्र के सैदनंगली थाना क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए कैसे पकड़ा गया आरोपी… एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया- आरोपी की पहचान के बाद गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गईं। सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस हुई। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उसकी लोकेशन बेगपुर मुंडा नहर के पास मिली। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपी एक बाइक से आता दिखा। रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की गोली बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक दरोगा को लगी। इससे वे बाल-बाल बच गए। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी गजेंद्र का क्राइम रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। माता-पिता के तलाक के बाद ननिहाल आ गई थी
परिजनों ने बताया- बच्ची की मां की शादी बिजनौर में करीब 6 साल पहले हुई थी। डेढ़ साल पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया तो दोनों में तलाक हो गया। बच्ची की मां मुरादाबाद के छजलैट क्षेत्र में एक परिवार में रहने लगी। कुछ दिनों तक बच्ची अपनी मां के साथ रही, इसके बाद उसे नानी के घर भेज दिया गया। बच्ची फिलहाल अब स्कूल में दाखिला नहीं कराया गया है। —————————————— ये खबर भी पढ़िए… ट्रिपल-मर्डर के बाद भाई को मारने के लिए 3KM दौड़ाया:गोली चलाई, लेकिन निशाना चूका; पिता-बहन-भांजी की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारी प्रयागराज में 3 नहीं, 4 हत्याएं होने वाली थीं। पिता, बहन और भांजी को मारने के बाद बेटा मुकेश अपने भाई को भी मार देना चाहता था। गांव में भाई मुकुंद जब उसको दिखा, तो पहले मुकेश ने उसको चैलेंज किया, फिर गोली चला दी। कंधे को छूती हुई गोली निकल गई। खून से लथपथ मुकुंद अपनी जान बचाने के लिए पैदल ही दौड़ पड़ा, बाइक तक उठाने का समय नहीं मिला। करीब 3Km तक पैदल ही बचते हुए भागता रहा। पीछा कर रहे मुकेश ने तमंचे पर दूसरी गोली लोड कर ली थी, मगर दूरी ज्यादा होने से फायर नहीं किया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *