रामजी के नाम से विचलित हो जाती है कांग्रेस:MLA अमर बोले- VB-G-RAM-G गरीब, मजदूर और गांव के विकास का रोडमैप, कांग्रेस को बताया विकसित भारत विरोधी

बिलासपुर में विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि जब भी विकसित भारत की बात होती है या फिर रामजी का नाम आता है, तब कांग्रेस विचलित हो जाती है। उन्होंने केंद्र सरकार की वीजी-राम-जी योजना को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस इस योजना को लेकर जनता के बीच भ्रामक प्रचार कर रही है। लेकिन, यह योजना आम जनता, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए सिर्फ लाभकारी ही नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर और गांव के विकास का रोडमैप है। मीडिया से बातचीत करते हुए MLA अमर अग्रवाल ने कहा कि सरकार की मंशा साफ है। गरीब, मजदूर और जरूरतमंद को सीधा फायदा पहुंचाना। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आवास योजना का नाम पहले इंदिरा आवास योजना था और इससे पहले भी देश में सैकड़ों योजनाएं इंदिरा या राजीव गांधी के नाम पर चलाई जाती रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश की सारी योजनाएं एक ही परिवार के नाम से होनी चाहिए? क्या कभी सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों के नाम पर योजनाएं चलाई गईं? अमर अग्रवाल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पहले देश में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या करीब 25 प्रतिशत थी, जबकि आज यह घटकर 5 प्रतिशत के आसपास आ गई है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं से गरीबी कम करने में बड़ी मदद मिली है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में पहले 100 दिन का रोजगार दिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। साथ ही मजदूरी बढ़ाकर 150 रुपए की गई है और अब मजदूरों को साप्ताहिक भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। योजना से भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
विधायक ने यह भी बताया कि अब काम की निगरानी मोबाइल और जीपीएस तकनीक से की जाएगी। पहले जो काम कागजों में होता था, उसमें भ्रष्टाचार की संभावना रहती थी, लेकिन अब इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। अमर अग्रवाल ने कहा कि इन सुधारों से न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। विकसित भारत के सोच के अनुरूप है नाम
उन्होंने बताया कि योजनाओं और संस्थानों के नाम बदलकर विकसित भारत की सोच के अनुरूप रखा जा रहा है। ताकि देश नई दिशा में आगे बढ़ सके। विधायक अमर अग्रवाल की प्रेस वार्ता में सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर स्पष्ट संदेश देखने को मिला गरीब का कल बेहतर बनाना ही सरकार का लक्ष्य है। अमर ने कहा- कांग्रेस कर रही भ्रामक प्रचार
जब भी विकसित भारत पर काम होता है और रामजी का नाम आता है, तब कांग्रेस विचलित हो जाती है। केंद्र की मोदी सरकार ने अधिनियम लागू किया है, जिसे शार्ट में VB-G-RAM-G का नाम दिया गया है। इस योजना के बारे में कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही है। जनता उनके वास्तविक चेहरे को पहचान गई है। उसी के परिणाम स्वरूप अखिल भारतीय क्षेत्रीय पार्टी के रूप में कांग्रेस परिवर्तित हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *