टोंक में पांच साल में होंगे 2853 विकास के काम:जलदाय मंत्री बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित प्राथमिकता रहेगी; गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई

टोंक डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउन्डेशन ट्रस्ट, टोंक की गवर्निंग काउंसिल की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि डीएमएफटी की बैठक के माध्यम से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े विकास कार्यों को कराए जाने की कार्य योजना का सभी की सहमति से अनुमोदन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से कराए जाएंगे। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने डीएमएफटी के संबंध में पीपीटी के माध्यम से जिले में उपलब्ध बजट के संबंध में बताया कि टोंक जिले में वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 में कुल 277 कार्याे की राशि 3272.81 लाख रुपए है। टोंक में पंचवर्षीय कार्य योजना वर्ष 2025-29 में कुल 2853 कार्याें की राशि 31900.03 लाख रुपए है। टोंक की डीएमएफटी वार्षिक कार्य योजना (2025-26) का स्वरूप- वर्ष 2025-26 के लिए टोंक में विकास कार्यों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है। यह रहेगा ब्लॉक-वाइज विवरण टोंक की 38 कार्यों की उपलब्ध राशि 249.21 लाख रुपए एवं प्रस्तावित कार्याें की राशि 446.88 लाख रुपए, उनियारा की 20 कार्यों की उपलब्ध राशि 72.92 लाख रुपए एवं प्रस्तावित कार्याें की राशि 133.70 लाख रुपए, देवली की 45 कार्यों की उपलब्ध राशि 281.46 लाख रुपए एवं प्रस्तावित कार्याें की राशि 429.66 लाख रुपए, मालपुरा की 79 कार्यों की उपलब्ध राशि 742.15 लाख रुपए एवं प्रस्तावित कार्याें की राशि 1190.25 लाख रुपए, टोडारायसिंह की 30 कार्यों की उपलब्ध राशि 307.96 लाख रुपए एवं प्रस्तावित कार्याें की राशि 488.00 लाख रुपए, पीपलू की 58 कार्यों की उपलब्ध राशि 278.03 लाख रुपए एवं प्रस्तावित कार्याें की राशि 542.82 लाख रुपए, निवाई की 07 कार्यों की उपलब्ध राशि 25.27 लाख रुपए एवं प्रस्तावित कार्याें की राशि 41.50 लाख रुपए, वार्षिक/पंचवर्षीय कार्य योजना का उपस्थित ट्रस्टी सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक निवाई-पीपलू श्री रामसहाय वर्मा, पूर्व विधायक अजीत मेहता (मनोनीत सदस्य), नरेश बंसल, संत कुमार जैन, ओमप्रकाश गुप्ता (मनोनीत सदस्य), नोडल अधिकारी सीईओ परशुराम धानका, प्रभारी अधिकारी रणवीर सिंह, अधिशाषी अभियंता जिला परिषद टोंक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *