लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को बेड के लिए इंतजार नहीं करना होगा। अभी इमरजेंसी में 78 बेड पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं, जिसमें 46 बेड ICU वेंटिलेटर सुविधा से लैस हैं। दूर दराज से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया- इमरजेंसी को विस्तार देने का काम अंतिम दौर में है। डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में 40 बेड और बढ़ाए जा रहे हैं। इसमें करीब 15 से 20 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा है। ऑक्सीजन की व्यवस्था सभी बेड पर होगी। उन्होंने बताया कि बेड बढ़ने से और अधिक मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। राउंड द क्लॉक हो रही निगरानी इससे दूसरे संस्थानों में मरीजों का दबाव कम होगा। गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिलने की राह आसान होगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक इमरजेंसी पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है। निदेशक कर रहे निगरानी इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निदेशक डॉ. सीएम सिंह इमरजेंसी सेवाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। दो दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए इमरजेंसी के आस-पास दो दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनकी निगरानी व निदेशक कार्यालय में बैठकर करते हैं। इसके अलावा सीएमएस, चिकित्सा अधीक्षक समेत अन्य डॉक्टरों को इमरजेंसी का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।


