शामली में 22 सेकंड में दो राउंड फायरिंग; VIDEO:कार का शीशा चीरते हुए आरपार हुई गोली, एक बदमाश का तमंचा फंसा, 7 पर FIR

शामली के कैराना में बदमाशों ने एक घर पर महज 22 सेकेंड में दो राउंड फायरिंग की। एक गोली कार के शीशे को चीरते हुए आर-पार निकल गई। इसी दौरान एक बदमाश का कारतूस फंस गया, जिसे निकालने के लिए वह कट्टा जमीन पर पटकता नजर आया। इसके बाद सभी बदमाश बाइक से फरार हो गए। फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात का CCTV भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि दो बाइकों पर सवार पांच हमलावर मौके पर पहुंचते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं। यह वारदात सोमवार देर रात को तितरवाड़ा गांव में हुई। मंगलवार को पुलिस ने मामले में 5 नामजद और 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि, बदमाशों ने फायरिंग क्यों की, इसकी वजह भी अभी सामने नहीं आ सकी है। देखिए घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… पूरा घटनाक्रम जानिए… तितरवाड़ा के रहने वाले सरवर पुत्र अय्यूब ने बताया कि 5 बदमाश 2 बाइक पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से पिस्टल और कट्‌टों से फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों के हमले की सूचना हमने पुलिस को दी। पुलिस जबतक पहुंचती वे फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। 31 दिसंबर को भी किया था जानलेवा हमला पीड़ित परिवार ने बताया- इसके पहले भी वे लोग हमला कर चुके हैं। 31 दिसंबर को भी बदमाशों ने सरवर पर जानलेवा हमला किया था। उस समय सरवर अपने साथी मुनव्वर और भाई नदीम के साथ कार से घर लौट रहा था। फायरिंग में सरवर के हाथ में गोली लगी थी। पुलिस ने सूफियान, सावेज और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR पीड़ित सरवर की तहरी पर पुलिस ने सावेज पुत्र इरफान, आवेश पुत्र तासिम, नोमान पुत्र जाहिद, आलिम पुत्र जमालू, आरिफ उर्फ पिस्टल पुत्र इनाम के अलावा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने बताया- इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ————-
ये भी पढ़ें… 130 फीट ऊंचे आदिशंकर मंदिर का ड्रोन VIDEO:यहां देवी कामाक्षी और 51 शक्तिपीठ, 16 खंभों पर टिका पूरा स्ट्रक्चर प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है। तमाम श्रद्धालु आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर को देखने पहुंच रहे हैं। यह मंदिर 130 फीट ऊंचा है। यहां श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के अलावा देवी कामाक्षी और 51 शक्तिपीठ हैं। तिरुपति बालाजी और सहस्र योग लिंग के साथ 108 शिवलिंग भी मंदिर में स्थापित हैं। भगवान गणेश जी का मंदिर भी है। ड्रोन VIDEO देखिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *