फाजिल्का में कांग्रेस पार्षद टीम सहित भाजपा में शामिल:प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया स्वागत, शहर बंद को लेकर व्यापारियों से मिले

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को फाजिल्का का दौरा किया, जहाँ उन्होंने सत्ताधारी और विपक्षी दलों को घेरते हुए भाजपा के कुनबे में विस्तार किया। फिरनी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में जाखड़ ने कांग्रेस के स्थानीय पार्षद गोल्डी सचदेवा और उनकी पूरी टीम को विधिवत रूप से भाजपा में शामिल करवाया। कांग्रेस छोड़ भाजपा में क्यों आए सचदेवा भाजपा का दामन थामने वाले पार्षद गोल्डी सचदेवा ने कहा कि उन्होंने राजनीति समाज सेवा के लिए चुनी है, न कि पैसा कमाने के लिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में रहते हुए वे लोगों की बुनियादी सुविधाएं और उम्मीदें पूरी करने में असमर्थ महसूस कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने जनहित में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बरसे जाखड़: फाजिल्का शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के विरोध में व्यापारियों द्वारा कल ‘शहर बंद’ का ऐलान किया गया है। सुनील जाखड़ ने मेहरिया बाजार पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों का पूर्ण समर्थन किया। जाखड़ ने कहा, “आज पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कोई भी व्यापारी अपनी रोजी-रोटी का नुकसान कर दुकान बंद नहीं करना चाहता, लेकिन चोरियों और हत्याओं के डर ने उन्हें इस मजबूरी तक ला खड़ा किया है।” उन्होंने आगे कहा कि जनता वर्तमान हालातों का जवाब साल 2027 के विधानसभा चुनावों में देगी। भाजपा व्यापारियों के हकों के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *