मंडला में करंट से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल:शिकार के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आए, मवेशी चराकर लौट रहे थे

मंडला के बिछिया थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। यह घटना मंगलवार देर शाम की है। दरअसल, को तब हुई जब दो बालक जंगल से मवेशी चराकर लौट रहे थे। मवेशी चराकर लौटते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान नीलेश मरावी (17) के रूप में हुई है, जबकि लोकेश आर्मो (15) घायल हुआ है। दोनों ग्राम पंचायत खलोड़ी के निवासी हैं। वे जंगल से मवेशी चराकर लौटते समय एक खेत के पास वन्यजीवों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत, 1 घायल इस दुर्घटना में नीलेश मरावी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं घायल लोकेश को बिछिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिछिया थाने के एसआई प्रवीण मालवीय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *