नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में बुधवार को एक युवक न्याय की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि यदि वह दोषी है तो उसे सजा दी जाए, लेकिन अगर उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तेंदूखेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के आश्वासन के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा देखें दो तस्वीरें.. झूठे मामले में फंसाने का आरोप युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले तेंदूखेड़ा थाने में उसके खिलाफ गाली-गलौज और झगड़े का मामला दर्ज किया गया था। यह शिकायत कुछ महिलाओं द्वारा की गई थी। युवक का आरोप है कि राजनीतिक दबाव में उसके खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी को लेकर वह निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहा था। घटना स्थल पर जुटी भीड़ युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तेंदूखेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश के बाद नीचे उतरा पुलिस ने काफी देर तक युवक से बातचीत की और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस के आश्वासन के बाद युवक सुरक्षित रूप से मोबाइल टॉवर से नीचे उतर आया। थाना प्रभारी बीएल त्यागी ने बताया- दो-तीन दिन पहले एक झगड़े का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें महिलाओं ने गाली-गलौज की शिकायत की थी। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे और यदि युवक कोई सबूत पेश करता है, तो उस पर भी विचार किया जाएगा।


