रेप की कोशिश करने वाले को 1.5 Km तक घसीटा:प्रयागराज में कपड़े फाड़े, मार-मारकर बेसुध किया, बच्ची सुन-बोल नहीं सकती

प्रयागराज में 14 साल की लड़की से रेप की कोशिश की गई। यह लड़की सुन-बोल नहीं सकती है। बच्ची को ढूंढते हुए परिजनों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। कुछ घंटे बाद गुस्साए लोगों को मालूम हुआ कि आरोपी घर में छिपा हुआ है। भीड़ आरोपी को घसीटते हुए 1.5 Km दूर थाने तक ले गई। मार-मारकर उसे बेसुध कर दिया। कपड़े फाड़ दिए। सिर्फ अंडरवियर में सड़क पर घसीटने लगे। युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। उसे मारते हुए औद्योगिक क्षेत्र थाने तक ले गए। घसीटने से आरोपी के हाथ-पैर छिल गए हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। थोड़ी देर में लड़की के बयान दर्ज कराए जाएंगे। पूरा जानिए पूरा मामला
आरोपी मनीष जायसवाल (25) औद्योगिक क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला है। उसके पिता रेलवे के रिटायर्ड हैं। वह मैकेनिकल विभाग में कर्मचारी थे। मनीष ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को इशारे से पास बुलाया। फिर बगल में गेस्ट हाउस के पीछे ले गया। वहां उसके साथ रेप की कोशिश की। जब लड़की घर पर नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घरवाले गेस्ट हाउस के पास पहुंच गए, जिसके बाद युवक वहां से भाग गया। परिवार वाले देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन आरोपी नहीं मिला। सुबह मोहल्ले के लोगों को पता चला कि युवक घर में छिपा बैठा है। इसके बाद भीड़ उसके घर पहुंची, उसे खींचकर बाहर निकाला, पीटा और घसीटते हुए थाने ले गई। परिजनों ने बताया कि वे सब्जी बेचकर परिवार चलाते हैं। लड़की सुन और बोल नहीं सकती है, वह कमर के नीचे से दिव्यांग है। उनके घर और आरोपी के घर के बीच की दूरी करीब 200 मीटर है। बहन ने कहा- घसीटते हुए ले गया
लड़की की बहन ने बताया कि रात 9:30 बजे मेरी बहन घर के बाहर वह निकली थी। उसी दौरान ने मनीष ने उसे इशारा कर पास बुलाया। इसके बाद उसे घसीटते हुए गेस्ट हाउस के पीछे गया। वह रेप की कोशिश कर रहा था। ढूंढते हुए हम लोग वहां पहुंचे, तो आरोपी मनीष वहां से भाग गया। बहन रो रही थी, तो हम उसे घर ले गए। रात में ठंड और कोहरा था। ऐसे में वह थाने नहीं जाना चाहती थी। सुबह मोहल्ले के लोग ने आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस की बात एक्सपर्ट समझेंगे पीड़िता के बयान
औद्योगिक क्षेत्र थाना के प्रभारी विपिन पाल कहते हैं- बच्ची की उम्र 14 साल है। परिवार वालों ने रेप की कोशिश की तहरीर दी है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ हो रही है। रात में ही पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी इसे लेकर भी परिवार वालों से बात हुई है। आगे की कार्रवाई चल रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए मुख बधिर स्पेशलिस्ट काे बुलावाया गया है, ताकि वह अपनी पूरी बात समझा सके। पीड़िता दिव्यांग और मुख बधिर है। वह बोल नहीं सकती, इसलिए उसका बयान कराना जरूरी है। ————————– ये भी पढ़ें… शामली में 22 सेकंड में दो राउंड फायरिंग; VIDEO:कार का शीशा चीरते हुए आरपार हुई गोली, एक बदमाश का तमंचा फंसा, 7 पर FIR शामली के कैराना में बदमाशों ने एक घर पर महज 22 सेकेंड में दो राउंड फायरिंग की। एक गोली कार के शीशे को चीरते हुए आर-पार निकल गई। इसी दौरान एक बदमाश का कारतूस फंस गया, जिसे निकालने के लिए वह कट्टा जमीन पर पटकता नजर आया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *