छतरपुर जिले में भीषण सर्दी और शीतलहर को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए एक और दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, 8 जनवरी 2026 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह छुट्टी नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगी। हालांकि, इस दौरान शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय, कार्यालयीन और अन्य आवश्यक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए है।


