बिस्तर से उठे, तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल में दम तोड़ा:44 साल के मंदिर अधिकारी की मौत, हार्ट अटैक बताया कारण

कोटा में 44 साल के व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी हॉस्पिटल लाए थे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। मृतक मोनू व्यास साल सराय का स्थान पाटन पोल इलाके में रहते थे। मथुराधीश मंदिर में अधिकारी थे। जीजा पुष्पेंद्र गौतम ने बताया कि मोनू अविवाहित था और पाटन पोल स्थित मथुराधीश मंदिर में अधिकारी था। दोपहर में घर पर लेटा हुआ था। इसके बाद अपने जरूरी काम निपटा रहा था। शाम साढ़े 5 बजे करीब अचानक से उसे घबराहट हुई। परिजनों ने उसे संभाला फिर इलाज के लिए तुरंत झालावाड़ रोड़ स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। मोनू के कोई बीमारी नहीं थी। शरीर हेल्दी था। डॉक्टर ने कार्डिक अरेस्ट होना बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *