आज शाम होगी दुर्लभ खगोलीय घटना:6 ग्रह आएंगे 1 कतार में; मंगल, जुपिटर, शुक्र और शनि आंखों से देख सकेंगे

आज (मंगलवार 21 जनवरी) की शाम बेहद खास होने जा रही है। सूर्यास्‍त के बाद आकाश में पूर्व से पश्चिम तक सौरमंडल के 6 ग्रह एक कतार में रहेंगे। खगौल विद् सारिका घारू ने बताया कि पूर्वी आकाश में जहां मंगल (मार्स) होगा तो सिर के लगभग ऊपर बृहस्‍पति (जुपिटर) और यूरेनस होंगे। वहीं पश्चिमी आकाश में नेप्‍च्‍यून, शुक्र (वीनस) और शनि (सेटर्न) होंगें। ग्रहों की कतार के नजारे में आप खाली आंखों से मंगल, बृहस्‍पति, शुक्र और शनि को तो देख पाएंगे। यूरेनस और नेप्‍च्‍यून को देखने के लिए टेलिस्‍कोप की मदद लेनी होगी । सारिका ने बताया कि सौरमंडल के पहले ग्रह बुध की इस समय कमी रहेगी। इस कमी को आने वाले फरवरी माह में पूरी कर पाएंगे, जब आप सभी ग्रहों को एक साथ देख सकेंगे और अगर आप सौर परिवार के तीसरे ग्रह को देखना चाहते हैं तो उसे देखने के लिए ऊपर नहीं आपके कदमों में देखना होगा, और वह है आपका अपना पृथ्‍वी ग्रह। क्‍या है ये दुर्लभ घटना
सारिका ने बताया कि सोशल मीडिया में इस घटना को बढ़ा –चढ़ा कर बताया जाता है। ग्रहों की परेड आम तौर हर कुछ साल में होती रहती है। लेकिन इनका समय बदलता रहता है। भारत के आकाश के लिए यह शाम को दिख रही है इसलिए महत्‍वपूर्ण है। इसमें भी ग्रह आपस में सट नहीं जायेंगे बल्कि 180 डिग्री के आकाश में एक कतार में रहेंगे । यह इन ग्रहों को पहचानने और जानने का मौका रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *