अबोहर में चोरी का VIDEO:बाइक सवार सिलेंडर चुराकर फरार, डिलीवरी बॉय गया था ग्राहक के घर

अबोहर में दो बाइक सवार चोरों ने दिन-दहाड़े गैस डिलीवरी कर्मचारी के ऑटो से सिलेंडर चोरी कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भारत गैस कंपनी के कर्मचारी कृष्ण कुमार ने बताया कि 20 जनवरी को दोपहर 2:29 बजे वह न्यू सूरज नगरी की गली नंबर 3 के आठवें चौक पर एक ग्राहक को सिलेंडर डिलीवर करने गए थे। जब वह ग्राहक के घर में सिलेंडर रखकर बाहर आए, तो देखा कि दो बाइक सवार युवक उनके ऑटो से एक सिलेंडर लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने तुरंत आसपास के इलाके में चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने इस घटना की सूचना तत्काल कंपनी अधिकारियों को दी और अगले दिन सिटी थाना-2 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। कांग्रेस के प्रधान सुभाष बाघला ने कहा कि शहर में उठाईगिरी वाले, मोबाइल झपटने वाले व चोरियां करने वाले चुनौती बनते जा रहे हैं। हालात ये है कि हर रोज कोई न कोई घटना हो रही है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ खत्म हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *