मंडी में दुकानों में लगी आग का VIDEO:5 लाख का नुकसान; ग्रामीणों ने 2 घंटे बाद पाया काबू

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आधी रात को दुकानों में भीषण आग लग गई। गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत नाड़ी के कटबाड़ी में हुई इस घटना में एक आरा मशीन और उससे सटी 2 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक आकलन में लगभग 5 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। नाड़ी पंचायत के प्रधान फता राम ने बताया कि जब ग्रामीणों ने आधी रात को दुकान से आग की लपटें निकलते देखी, तो तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आरा मशीन और दुकान पूरी तरह जल गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। पंचायत प्रधान ने जिला प्रशासन से पीड़ित दुकान मालिक को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *