रीवा को मिला नया स्वास्थ्य अधिकारी:डॉ. यत्नेश त्रिपाठी संभालेंगे जिम्मेदारी, डॉ संजीव शुक्ला का कार्यकाल समाप्त

रीवा जिले को आखिरकार नया स्वास्थ्य अधिकारी मिल गया है। पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका था, जिसके बाद यह पद रिक्त चल रहा था। अब शासन ने ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, रीवा में पदस्थ करते हुए उन्हें स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा 7 जनवरी 2026 को जारी आदेश के तहत डॉ. यलेश त्रिपाठी की शासकीय श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा में प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सीएमएचओ कार्यालय के अंतर्गत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. त्रिपाठी की नियुक्ति को जिले के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे लंबे समय से चिकित्सकीय सेवाओं के साथ-साथ प्रशासनिक अनुभव भी रखते हैं। पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था अंतरिम दौर से गुजर रही थी। ऐसे में नए स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती से स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन और अस्पतालों की व्यवस्थाओं में स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज में एक कुशल ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ के रूप में पहचान बना चुके डॉ. यलेश त्रिपाठी अब जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन और ग्रामीण–शहरी चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि कार्यकाल की सफलता आने वाले समय के साथ ही सुनिश्चित हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *