9 तक येलो अलर्ट, 8 से 10 जनवरी तक धूप व बदली छाने के आसार

भास्कर न्यूज | बालोद बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा बावजूद उत्तरी हवा चलने से शीतलहर की स्थिति रही। अगले तीन दिन पारा बढ़ने व बादल छाए रहने के बावजूद उत्तरी हवा चलेगी इसलिए ठंड से राहत की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक बालोद जिले में शीतलहर चलने का अनुमान लगाकर येलो अलर्ट जारी किया है। पहले 8 जनवरी तक अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि 8 से 10 जनवरी तक तीन दिन धूप के बीच बादल छाए रहने का अनुमान है। बुधवार को सुबह सूर्योदय के दौरान कोहरा छाया रहा। जिसके बाद दोपहर से शाम तक अधिकांश समय मौसम साफ रहा। शाम 6 से 7 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 40 फीसदी रही। इस दौरान 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह, दोपहर, शाम, रात को हवा की गति की स्थिति अलग-अलग है। बुधवार की तुलना में गुरुवार व इसके बाद हवा की गति बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी से हवा की गति बढ़ने का अनुमान है। इस वजह से तापमान स्थिर रहने या बढ़ने के बावजूद लोगों को ठंड का अहसास होगा। कल से हवा की गति बढ़ेगी: 9 से 11 जनवरी के बीच तीनों दिन अधिकांश समय तक 10 से ज्यादा किमी प्रतिघंटे हवा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस स्थिति में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *