धमतरी| भखारा में बुधवार को दोपहर एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। यह घटना बिजली आफिस के सामने हुई। बाइक क्रमांक सीजी 05 एई-0291 से एक युवक भखारा की ओर आ रहे थे, तभी बिजली आफिस के सामने अचानक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते ही बाइक धूं-धूंकर जलने लगी। बाइक चला रहे युवक किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की खबर पाकर भखारा पुलिस पहुंची। अभिषेक शिंदे ने बताया कि घटना बिजली आफिस के पास ट्रांसफार्मर के पास घटी, जिसके कारण कुछ देर के लिए लाइन बंद कर दी गई। मेन रोड होने के कारण कुछ समय के लिए सड़क के लिए दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। चलती बाइक में लगी आग को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी।


