श्रीराम कॉलेज में दो छात्रों के बीच जमकर विवाद:पैर में फंसा चाकू लेकर पहुंचा अस्पताल, देर रात तक चलती रही सर्जरी; आरोपियों पर मामला दर्ज

जबलपुर के श्री राम काॅलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच बुधवार को जमकर विवाद हुआ। हालत ऐसे बन गए कि एक छात्र ने दूसरे के पैर में चाकू मारकर उसे घायल किया और फिर मौके से फरार हो गया। विवाद की जानकारी मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। घायल छात्र करीब 10 किलोमीटर पैर में फंसा चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां उसकी हालत देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। यहां देर रात तक उसकी सर्जरी चलती रही। बुधवार शाम जब श्रीराम काॅलेज के छात्रों की छुट्टी हुई तभी अचानक आदित्य और उसके साथी राहुल के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद काॅलेज के बाहर छात्रों की भीड़ लग गई। इसी बीच श्रीराम काॅलेज में पढ़ने वाले राहुल मरकाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि विवाद की वजह किसी युवती से जुड़ी है। हालांकि पुलिस इस पूरे विवाद पर आपसी खींचतान बता रही है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि जैसे ही चाकूबाजी की जानकारी लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। उसे आपरेशन के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया। वारदात के बाद आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *