रीवा में नाबालिग को उल्टा लटकाकर अधमरा होने तक पीटा:दो युवकों ने डंडे, लात-घूंसे मारे, तीसरे ने वीडियो बनाया; पीड़ित हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा

रीवा में नाबालिग को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ने पीड़ित को पकड़ रखा है जबकि दूसरा उसे डंडे से मार रहा है। तीसरा इस घटना का वीडियो बना रहा है। वीडियो में दिखा है कि एक आरोपी ने दोनों हाथों से पकड़कर पीड़ित को उल्टा लटका दिया। फिर पहले ने उस पर डंडे बरसाए। पीड़ित छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा। मामला गढ़ थाना इलाके के कटरा इलाके का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी और पीड़ित की पहचान कर रही है। 7.20 मिनट के वीडियो में यह दिख रहा
वीडियो में दो युवक, तीसरे शख्स को पीटते दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति गालियां देते हुए जोर से मारने का कह रहा है। डंडा बरसा रहे युवक को किसी का फोन आता है, वह पीड़ित को मारते हुए ही कॉल उठाता है और कहता है- आ रहा हूं, जल्दी आ रहा हूं। पीड़ित को पकड़े हुए दूसरा युवक कहता है- और चोरी करेगा। इसी दौरान वीडियो बना रहा तीसरा युवक कहता है- जल्दी-जल्दी मार। साले से नाम उगलवाओ। पीड़ित कहता है- मर जाऊंगा, छोड़ दो। इस पर पीछे से फिर आवाज आती है- चोरी करते समय नहीं मरा, मार खाने से मर जाएगा। देखिए, 4 तस्वीरें… पीड़ित बोला- टूट गया हूं भैया, छोड़ दो
डंडा मारते हुए पहला आरोपी कहता है- जल्दी नाम बता दे। इस पर पिट रहा नाबालिग बोलता है- एक दिन मैं गया था। हम दो लोग थे, बाकी मुझे ज्यादा कुछ नहीं पता। करीब आधा मिनट तक डंडा बरसाने के बाद दोनों आरोपी मिलकर उसे जमीन पर पटक देते हैं। फिर मारने लगते हैं। पीड़ित रोते हुए बोलता है- टूट गया हूं भैया, छोड़ दो। उसे पीटते हुए पहला आरोपी कहता है- इतनी जल्दी टूट जाएगा। नाबालिग रोते हुए छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन दोनों आरोपी उसे पीटते रहे। पीड़िता कहता है- अब कभी ऐसा नहीं करूंगा। मैं आपके पैर पड़ लेता हूं। वह पैर पड़ने के लिए झुकता है तो दोनों मिलकर उसे जमीन पर गिरा देते हैं। मुंह पर लात मारते हैं। पैरों पर बैठकर तलवों पर बरसाए डंडे
इसके बाद एक आरोपी पीड़ित को दोनों हाथों से पकड़कर उल्टा लटका देता है। दूसरा उसे फिर पीटने लगता है। इसके बाद वीडियो बना रहा युवक कहता है- इसे जैसे चोरों को पीटा जाता है, वैसे पीटना पड़ेगा। इसके तलवे में मारो, जूते उतार। पीड़ित भागने की कोशिश करता है तो आरोपी उसे पकड़ लेते हैं। जमीन पर पटककर उसके पैरों पर बैठकर तलवे पर डंडे बरसाते हैं। वे कहते हैं कि जब तक नाम नहीं बताएगा, पिटता रहेगा। पीड़ित कहता है- बाकी दिनों में किसने चोरी की, मुझे नहीं पता। छोड़ दो भैया, मर जाऊंगा। काफी पीटने के बाद आरोपी उसे अधमरा छोड़कर चले जाते हैं। पुलिस बोली- आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे
एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने कहा- वीडियो देखने पर पता चला है कि पीड़ित नाबालिग है। चोरी के संदेह में उसके साथ क्रूरता की गई है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्यवाही करेगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। ये खबर भी पढ़ें… टोलकर्मियों ने बस यात्रियों को लाठी-डंडों से पीटा उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर पिपलई निपानिया प्लाजा पर टोलकर्मियों ने यात्रियों को लाठी-डंडों से पीटा। कर्मचारी बीच लेन में अलाव जलाकर बैठे थे। वहां न तो कोई बैरिकेड्स लगाए गए थे और न ही संकेतक। इसी दौरान बस अनजाने में उसी लेन में प्रवेश कर गई। बस में सवार कुछ युवकों ने जब टोल कर्मचारियों से रास्ता साफ करने को कहा, तो विवाद बढ़ गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *