अबूझमाड़ में खुला सुरक्षाबलों का 8वां कैंप:नक्सलियों के एक और कोर इलाके में अब जवानों का डेरा, CG-महाराष्ट्र को जोड़ने NH130 का होगा निर्माण

छ्त्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के कोडलियार में एक और कैंप स्थापित कर दिया है। सालभर के अंदर अबूझमाड़ में यह फोर्स का आठवां कैंप खुला है। यहां से महाराष्ट्र की दूरी अब महज 20 किमी ही है। साथ ही CG को महाराष्ट्र से जोड़ने के लिए NH-130 D का निर्माण भी किया जाएगा। अबूझमाड़ को नक्सलियों का गढ़ कहा जाता है। अब इस इलाके को फोर्स धीरे-धीरे अपने कब्जे में ले रही है। कोडलियार में बस्तर फाइटर्स, ITBP और DRG का संयुक्त कैंप स्थापित किया गया है। नक्सलियों के गढ़ में अब सैकड़ों जवानों का डेरा है। दावा है कि यहां कैंप खुलने के बाद नक्सली इस इलाके से बैकफुट होंगे। इसके अलावा माड़ नेशनल हाइवे 130-डी कोंडागांव-नारायणपुर-कुतुल-महाराष्ट्र को जोड़ने वाली सड़क निर्माण का काम शुरू होगा। सुरक्षाबल सड़क निर्माण की सुरक्षा में भी तैनात रहेंगे। यदि यह सड़क बनती है तो नारायणपुर के रास्ते महाराष्ट्र का रास्ता खुल जाएगा। कैंप खुलते ही गांव पहुंचे अफसर कैंप खुलने के बाद नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने अधिकारियों के साथ किया एक दिन कुतुल गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ वक्त बिताया। साथ ही गांव का भ्रमण कर यहां के हालात जाने। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके गांव तक विकास पहुंचेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *