तुमडीबोड़| ग्राम आलीखूंटा में चार दिवसीय सदगुरु कबीर संगीतमय ग्रंथ सत्संग प्रवचन का कार्यक्रम 21 जनवरी से आयोजित है। महंत देवदास साहब एवं उनकी भजन मंडली के माध्यम से कार्यक्रम शुरू होगा। 21 जनवरी को 11 बजे से 4 बजे तक सत्संग, 22 को सुबह 9 बजे से गुरु महिमा पाठ, 11 से 4 बजे तक सत्संग, 23 को सुबह 9 बजे गुरु महिमा पाठ, 11 से 4 बजे सत्संग, अंतिम दिन 24 जनवरी को 11 बजे चौका आरती, भोजन भंडारा आयोजित है। यह जानकारी रमेश कौशिक ने दी है।


