देवघर में नेशनल हाईवे पर पुलिस थानों द्वारा किए गए अतिक्रमण से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर थाना और कुंडा थाना ने फुटपाथ पर अवैध रूप से मालखाना बना रखा है, जहां जब्त की गई गाड़ियां खड़ी की जाती है। 8 फीट के फुटपाथ पर थानों का कब्जा होने से सड़क संकरी हो गई है। इससे लोगों को सड़क पर चलने में काफी परेशानी हो रही है। निगम की दोहरी नीति से लोगों में रोष इधर, नगर निगम इन दिनों शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है, लेकिन यह कार्रवाई सिर्फ छोटे दुकानदारों तक ही सीमित है। स्थानीय दुकानदारों में निगम की इस दोहरी नीति को लेकर रोष व्याप्त है। नगर थाना के बाहर एक दर्जन से अधिक कबाड़ गाड़ियां रखी हुई हैं निगम पुलिस थानों पर कोई कार्रवाई करने से बच रहा है। नगर थाना के बाहर एक दर्जन से अधिक कबाड़ गाड़ियां रखी हुई हैं। स्थिति तब और भी गंभीर हो जाती है जब ट्रैफिक पुलिस थाना गेट पर वाहनों की जांच करती है, जिससे लंबा जाम लग जाता है। मालखाने के कारण जाम की स्थिति कुंडा थाना की स्थिति भी चिंताजनक है। यह मार्ग देवघर-दुमका, देवघर-मधुपुर और देवघर-रांची रूट की यात्री बसों का प्रमुख मार्ग है। थाना के बाहर बनाए गए मालखाने के कारण यहां भी जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस कप्तान से अतिक्रमण हटाने का करेंगे अनुरोध: प्रकाश मिश्रा वहीं, नगर निगम के सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा का कहना है कि वे पुलिस कप्तान से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध करेंगे।


